भागवताचार्य पं. अरविंद व्यास द्वारा किया जा रहा है भागवत कथा का वाचन
सीहोर। दुर्गा चौक निजामत चौराहे कस्बा पर भागवताचार्य पंडित अरविंद व्यास द्वारा सात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा की भक्ति रस सरोवर कथा कहीं जा रही है। भागवताचार्य पंडित अरविंद व्यास का राठौर समाज कस्बा सीहोर द्वारा जिला संयोजक ओमप्रकाश राठौर पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद राठौर, धर्मेंद्र राठौर, रामचरण राठौर, हरिप्रसाद राठौर, हरिप्रसाद राठौर जताखेड़ा, मोहनलाल राठौर, श्यामलाल राठौर कुरावर, अंबाराम राठौर कुरावर, रवि राठौर, श्रीमती दुर्गा राठौर, पूर्व पार्षद मधुबाला राठौर, ललिता राठौर, श्रीमती चंद्र रेखा, हरिनारायण राठौर सिराडी ने भागवताचार्य पंडित अरविंद व्यास का साफा बांधकर श्रीफल देकर पुष्पमाला से स्वागत किया एवं भागवत का पूजन अर्चन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
भागवताचार्य पं. अरविंद व्यास द्वारा किया जा रहा है भागवत कथा का वाचन